केदारनाथ हाईवे में कुंड-गुप्तकाशी में बड़ा हादसा, जेसीबी ने कुचली दो बाइकें, चार युवक गंभीर रूप से घायल
1 min read26/06/2025 8:07 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
केदारनाथ हाईवे पर गुप्तकाशी के नजदीक स्थित कुंड में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंड के समीप तेज रफ्तार जेसीबी मशीन ने दो मोटरसाइकिलों को जबरदस्त टक्कर मार दी और बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में मेरठ निवासी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेसीबी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दो बाइकों से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें पूरी तरह से पिचक गईं। बाइक सवार सभी युवक सड़क पर दूर तक गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। जेसीबी का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल युवकों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। प्रशासन से मांग की गई है कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस इंतज़ाम किए जाएं।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ हाईवे में कुंड-गुप्तकाशी में बड़ा हादसा, जेसीबी ने कुचली दो बाइकें, चार युवक गंभीर रूप से घायल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









