केदारनाथ धाम की यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच राजमार्ग हुआ ध्वस्त
1 min read03/07/2025 1:07 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज केदारनाथ।। बारिश के कारण उत्तराखंड में लगातार तबाही हो रही है और इसी बीच एक बार फिर केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. दरअसल, सोनप्रयगा-मुनकटिया के बीच लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. इस दौरान एसडीआरएफ ने 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच देर रात अचानक ही मलबा गिर गया था, जिसके कारण श्रद्धालु यहां फंस गए थे।
गौरीकुण्ड के समीप स्थित छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लो0नि0वि0 के स्तर से निरन्तर कार्य करते हुए मार्ग को पैदल चलने योग्य बनाया गया है, गौरीकुण्ड की ओर रुके यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है। फिलहाल मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है। पहले चरण में केवल गौरीकुण्ड की ओर से वापस आ रहे यात्रियों को सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर मार्ग का चौड़ीकरण कर यात्रियों हेतु सुगम आवागमन होने की दशा में सोनप्रयाग की ओर से यात्रियों को गौरीकुण्ड व केदारनाथ की ओर भिजवाया जायेगा।
Advertisement

श्री केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से आग्रह है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही अपनी यात्रा पर आयें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अपनी यात्रा करें।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ धाम की यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच राजमार्ग हुआ ध्वस्त
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









