केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा में 48 मीटर स्पान सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण, पुल हुआ सुचारु
1 min read14/07/2025 9:01 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले वर्ष आई आपदा में बह गए अस्थायी पुलों की जगह अब एक मजबूत और स्थायी समाधान के रूप में 48 मीटर स्पान का नया फोल्डिंग सेतु तैयार कर यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है।
Advertisement

Advertisement

आपदा के दौरान रामबाड़ा में स्थित दोनों अस्थायी सेतु बह जाने से करीब दो माह तक यात्रा बाधित रही थी। तत्कालीन समाधान के रूप में 18 मीटर का एक फोल्डिंग सेतु लगाया गया था, लेकिन नदी के बढ़ते कटाव और क्षेत्र की भौगोलिक जटिलताओं को देखते हुए एक बड़े स्पान के पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।डीडीएमए के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वान ने जानकारी देते हुए बताया कि SDRF मद के अंतर्गत 48 मीटर स्पान वाले फोल्डिंग सेतु की स्वीकृति पिछले वर्ष प्राप्त हुई थी, जिसका निर्माण कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है।इस नये सेतु के निर्माण से रामबाड़ा-भीमबली क्षेत्र में यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर, पालकी और पैदल श्रद्धालुओं को अक्सर जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता था, जो अब काफी हद तक दूर हो सकेगा।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रामबाड़ा में 48 मीटर स्पान सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण, पुल हुआ सुचारु
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









