चमोली के CMO निलंबित, रुद्रप्रयाग में नशे की हालत में कार से बाइक सवार युवकों को मारी थी टक्कर
1 min read04/08/2025 11:16 pm
दस्तक पहाड न्यूज, देहरादून।।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए चमोली जिले के प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. शाह हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डॉ. हसन ने हाल ही में रुद्रप्रयाग जिले के तिलनी क्षेत्र में स्कॉर्पियो से दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
Advertisement

Advertisement

ये है पूरा मामला – शनिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे जनपद चमोली के प्रभारी सीएमओ हसन शाह पुत्र जुबेर खान, निवासी देहरादून, हॉल निवासी गोपेश्वर, अपने स्कॉपियो कार से रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। वहीं, रुद्रप्रयाग से लदोली गांव निवासी संयम चौधरी पुत्र रमेश सिंह चौधरी अपनी मोटरसाइकिल से नगरासू की तरफ जा रहे थे। उनसे एक अज्ञात व्यक्ति ने भी लिफ्ट ली। इस दौरान स्कॉर्पियों वाहन चालक ने तिलणी में मोनाल होटल के समीप मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में दोपहिया वाहन में बैठा अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्कॉपियो कार चालक जनपद चमोली के प्रभारी सीएमओ हसन शाह नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। उन्हें मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां जांच में उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चमोली के CMO निलंबित, रुद्रप्रयाग में नशे की हालत में कार से बाइक सवार युवकों को मारी थी टक्कर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









