जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची
1 min read08/08/2025 8:10 pm
दस्तक पहाड न्यूज देहरादून, 8 अगस्त 2025 – उत्तराखंड में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गुरुवार को 8 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। शेष चार जिलों के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द किए जाने की बात कही गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जिलों में 89 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए 63 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। अब पार्टी ने 12 जिला पंचायतों में से 8 के अध्यक्ष पदों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से जारी की गई है। पार्टी ने चुनाव को पूरी गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय समीकरणों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया है। भाजपा द्वारा जारी की गई इस सूची को आगामी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे पार्टी की चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में सूची जारी होने के बाद उत्साह का माहौल है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने जारी की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









