अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई क्राॅस कंट्री दौड़,अरुण कुमार और तान्या भट्ट रहे अव्वल
1 min read14/08/2025 2:53 pm
दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।
अंडर-16 बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय क्राॅस कंट्री दौड़ का शुभारंभ बृहस्पतिवार (14 अगस्त) को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी व जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का आरंभ किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व आज अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में क्राॅस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की 03 किमी दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि के मानव ने दूसरा जबकि केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अक्षुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं तथा बालिका वर्ग की 02 किमी की दौड़ में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की तान्या भट्ट, चिल्ड्रन एकेडमी इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की काव्या बुटोला तथा केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की आरुषी गैरोला ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खेलो इंडिया प्रशिक्षक रुचि भारती सहित मनवर सिंह, दीपक रावत, अजीत सिंह, अमित लिंगवाल आदि मौजूद रहे।
Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई क्राॅस कंट्री दौड़,अरुण कुमार और तान्या भट्ट रहे अव्वल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









