दस्तक पहाड न्यूज सोनप्रयाग।। मंगलवार सुबह सोनप्रयाग पार्किंग के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल महेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना थाना सोनप्रयाग से समय सुबह 10:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF टीम 10:32 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम प्रभारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक मैक्स (UK 02 TA 1194) था, जिसमें केवल चालक ही सवार था। SDRF टीम ने चालक को घायल अवस्था में बाहर निकालकर तुरंत अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

Featured Image

घायल चालक की पहचान साजिद (48 वर्ष), पुत्र अब्दुल करीम, निवासी शिवालिक नगर, थाना कोतवाली बागेश्वर के रूप में हुई है।