अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
1 min read23/08/2025 8:57 am
दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।
लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद अंतर्गत अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.90 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 627.00 मीटर से केवल 10 सेंटीमीटर नीचे है, जबकि चेतावनी स्तर 626.00 मीटर को पहले ही पार कर चुका है।इसी तरह, मंदाकिनी नदी का जलस्तर 625.10 मीटर मापा गया है, जो चेतावनी स्तर 625.00 मीटर को पार कर चुका है और अब खतरे के स्तर 626.00 मीटर के नजदीक पहुंच रहा है।
Advertisement

नदी जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही हैं। इसके साथ ही नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा समय-समय पर एनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जरूरी जानकारी दी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की अपील नदी किनारे बसे नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी की ओर अनावश्यक न जाएं, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक सहायता प्राप्त करें।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









