कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ रुद्रप्रयाग का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, लीला सेमवाल बनी अध्यक्ष, महामंत्री रोबिन सिंह, संदीप बेंजवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
1 min read23/08/2025 6:47 pm
दस्तक पहाड न्यूज। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संघ, जनपद शाखा रुद्रप्रयाग का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को सम्पन्न हुआ।बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर संगठन को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती लीला सेमवाल, महामंत्री रोबिन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप बेंजवाल, उपाध्यक्ष महावीर, संयुक्त मंत्री सूर्य प्रकाश, संगठन मंत्री अनुराग शाह, संस्कृति मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित रावत, संरक्षक शंकर सिंह नेगी और ऑडिटर श्रीमती सुषमा नौटियाल को चुना गया। अध्यक्ष श्रीमती लीला सेमवाल ने कहा कि “हमारी पहली प्राथमिकता कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना होगा। संगठन की एकजुटता ही हमारी ताकत है और इसी एकजुटता से हम अपने अधिकारों की रक्षा व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।” महामंत्री रोबिन सिंह ने कहा कि “हम संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएंगे। हर सदस्य की आवाज को संगठन में महत्व दिया जाएगा और कर्मचारी हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।” वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप बेंजवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नई कार्यकारिणी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और सरकार-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।” अधिवेशन के दौरान प्रस्तावक एवं अनुमोदक सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को पूर्ण समर्थन दिया और विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक संकल्प लिया। अधिवेशन के दौरान संघ के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ रुद्रप्रयाग का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, लीला सेमवाल बनी अध्यक्ष, महामंत्री रोबिन सिंह, संदीप बेंजवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129