उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी
1 min read25/08/2025 12:50 pm
दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गर्माने वाली है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रहे भाजपा विधायकों के अरमान अब पूरे होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंत्रिमंडल के पांच खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह विस्तार राजनीतिक रूप से अहम माना जाएगा। फिलहाल मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुआ। भाजपा विधायकों को इन पदों के भरे जाने का बेसब्री से इंतजार है।
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे के दौरान इस विषय पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से अहम बातचीत हुई। माना जा रहा है कि हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही इस पर अंतिम फैसला हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संकेत दिए कि मंत्रिमंडल के खाली पदों को भरने की कवायद अंतिम चरण में है और जल्द नियुक्तियां हो सकती हैं।
Advertisement

Advertisement

इन नामों पर चल रही चर्चा
Read Also This:
सियासी गलियारों में जिन चेहरों को कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है उनमें विधायक खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, भरत चौधरी, बंशीधर भगत और राम सिंह कैड़ा के नाम प्रमुख हैं।
विधायकों की सीएम से मुलाकात
कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच रविवार देर शाम भाजपा के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह माहरा, दायित्वधारी कैलाश पंत और रजनी रावत शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। अब सबकी निगाहें भाजपा हाईकमान और मुख्यमंत्री धामी के अगले कदम पर टिकी हैं। कैबिनेट विस्तार के ऐलान के साथ ही राज्य की राजनीति में नई हलचल तय मानी जा रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









