तिलवाड़ा इलाज के लिए आई 24 वर्षीय विवाहित महिला लापता, परिजनों में हड़कंप
1 min read26/08/2025 9:17 am
दस्तक पहाड न्यूज, अगस्त्यमुनि।। तिलवाड़ा क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय विवाहिता सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने ससुराल से तिलवाड़ा डॉक्टर को दिखाने आई थीं। इसके बाद से वह घर नहीं लौटीं।बताया जा रहा है कि बीते दो माह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और वह लगातार इलाज के लिए तिलवाड़ा आ रही थीं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग का सूट पहन रखा था। बता दें छह माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। परिवारजनों ने उनकी तलाश के लिए स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही उनकी गुमशुदगी की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी गई है।परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को उक्त महिला के बारे में कोई जानकारी या सुराग मिले तो कृपया इस नंबर पर सूचित करें: 8076950247। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से महिला की शीघ्र तलाश करने की मांग की है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
तिलवाड़ा इलाज के लिए आई 24 वर्षीय विवाहित महिला लापता, परिजनों में हड़कंप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129