लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त दशज्यूला क्षेत्र के मोटर मार्ग, 6500 से अधिक लोग प्रभावित, जल्द कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन
1 min read27/08/2025 3:25 pm
दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।
लगातार हो रही बारिश ने जनपद के ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सारी – बिजराकोट मोटर मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य सड़कें पिछले डेढ़ माह से पूरी तरह से बंद पड़ी है, जिससे दशल्यूला क्षेत्र के दर्जनभर गांवों की करीब 6500 से अधिक आबादी यातायात सुविधा से वंचित है। मार्ग के अवरुद्ध होने से 15 से 20 छोटे-बड़े वाहन गांव में ही फंसे हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बंद होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बेहद कठिन हो गया है। हाल ही में एक गंभीर रूप से बीमार महिला को बामुश्किल दो किलोमीटर पैदल नीचे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ा। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी रोजाना पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन काण्डपाल ने कहा, “सारी – बिजराकोट और दशज्यूला सड़को का मिसिंग लिंक सहित ढुंग मोटर मार्ग के ठप होने से पूरे दशल्यूला क्षेत्र के लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। ग्रामीणों को इलाज, शिक्षा और दैनिक जरूरतों के लिए भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। हमने बार-बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव पर भी संकट आ सकता है। प्रशासन को शीघ्र सड़क दुरुस्त करनी चाहिए।”
Advertisement

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत भंडारी ने कहा कि पीएमजीएसवाई और एनपीपीसी सहित पीडब्ल्यूडी की घोर लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण नेगी ने भी आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त दशज्यूला क्षेत्र के मोटर मार्ग, 6500 से अधिक लोग प्रभावित, जल्द कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









