केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने राहुल-तेजस्वी की टिप्पणी को बताया खेदजनक , कहा– माँ का अपमान समाज के लिए घोर निंदनीय
1 min read28/08/2025 9:43 pm
दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। बिहार में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कड़ा विरोध व्यक्त किया। उन्होंने इसे “घोर निंदनीय और भर्त्सनीय” करार दिया।विधायक ने कहा, “भारतीय संस्कृति में माँ को भगवान से भी ऊँचा दर्जा दिया गया है। किसी की माता का अपमान केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे समाज की मर्यादाओं पर चोट है। यह केवल प्रधानमंत्री का अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृत्व परंपरा और भारतीय संस्कृति का अपमान है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब माँ के पुत्र हैं, जिनके संस्कार और संघर्ष ने उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। “आज वे 140 करोड़ देशवासियों की सेवा तन-मन-धन से कर रहे हैं। उनकी माता जी के आदर्शों ने ही उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनाया है,” उन्होंने जोड़ा। आशा नौटियाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से ऐसी भाषा के इस्तेमाल को न केवल शर्मनाक, बल्कि राजनीति के पतन की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और राजद के नैतिक पतन को दर्शाता है और विश्वास जताया कि बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से इस गाली-गलौज और नफरत की राजनीति का जवाब देगी।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने राहुल-तेजस्वी की टिप्पणी को बताया खेदजनक , कहा– माँ का अपमान समाज के लिए घोर निंदनीय
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129