केदारनाथ पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर होगा छेनागाड़ का विकास, गढ़वाल सांसद ने छेनागाड़ पहुंचकर प्रभावितों से की मुलाकात
1 min read
17/09/20257:42 pm
दस्तक पहाड न्यूज छेनागाड।।
गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के छेनागाड आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और पुनर्वास का भरोसा दिलाया।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि छेनागाड क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा मानकों के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सांसद बलूनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने क्षतिग्रस्त मकानों, खेतों और बुनियादी ढांचे को भी देखा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं की बहाली की जाएगी। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को अस्थायी आवास और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्थानीय जनता से बातचीत करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से सुरक्षित और स्थायी आवास नहीं मिल जाते, तब तक सरकार लगातार सहायता करती रहेगी।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख नवीन सेमवाल, आलोक नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
केदारनाथ पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर होगा छेनागाड़ का विकास, गढ़वाल सांसद ने छेनागाड़ पहुंचकर प्रभावितों से की मुलाकात
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज छेनागाड।।
गढ़वाल सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के छेनागाड आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड
ज़ीरो पर जाकर आपदा से हुई तबाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को
हरसंभव मदद और पुनर्वास का भरोसा दिलाया।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि छेनागाड क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर किए जाएंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को
सुरक्षित आवास, आधारभूत सुविधाएं और बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आपदा मानकों के अनुसार प्रत्येक पीड़ित
परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रभावित व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। सांसद बलूनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत
और पुनर्वास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।स्थलीय निरीक्षण के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने क्षतिग्रस्त मकानों, खेतों और बुनियादी
ढांचे को भी देखा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं की बहाली की जाएगी। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को अस्थायी
आवास और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्थानीय जनता से बातचीत करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक प्रभावित
परिवारों को पूरी तरह से सुरक्षित और स्थायी आवास नहीं मिल जाते, तब तक सरकार लगातार सहायता करती रहेगी।
निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, राज्य मंत्री चंडी
प्रसाद भट्ट, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख नवीन सेमवाल, आलोक नेगी सहित अनेक
जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।