नंदानगर के धुर्मा गांव से लापता बुजुर्ग का शव मोख गंगा के किनारे मिला, एनडीआरएफ ने चलाया था नदी किनारे सर्च अभियान
1 min read25/09/2025 5:26 pm

सोहन कठैत / नंदानगर।।
तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) का शव बरामद कर लिया गया हैं। इससे पूर्व मंगलवार को धुर्मा गांव से ही लापता ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) का शव भी बरामद किया गया था।
Advertisement

बताते चलें कि नंदानगर घाट में 17 सितम्बर की रात आई आपदा में कुंतरी लगाफली,कुंरती सरपाणी, और धुर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कुल 10 लापता लोगों में से 1 व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगाफली, सरपाणी से शेष 7 के शव रेस्क्यू टीम द्वारा पूर्व में ही खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे, हलांकि धुर्मा में बचें 2 लापता लोगों में एक (ममता देवी के शव) को बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा खोज लिया गया था जबकि आज गुरूवार को अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को रेस्क्यू टीम ने काफ़ी मसक्कत के बाद खोजने में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार रेस्क्यू टीम द्वारा सभी लापता लोगों की खोज पूरी कर ली गई है।
Read Also This:
प्रशासन,एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस,व ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए इस अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहयोग पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया, राहत कार्य अभी भी जारी हैं। 15 एनडीआरएफ बटालियन की टीम 15/K जिसका नेतृत्व निरीक्षक जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा 2 डॉग स्काउट के साथ आज लगातार सातवें दिन मोख नदी किनारे सर्च अभियान कर अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को खोज निकलने में सफलता प्राप्त की।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
नंदानगर के धुर्मा गांव से लापता बुजुर्ग का शव मोख गंगा के किनारे मिला, एनडीआरएफ ने चलाया था नदी किनारे सर्च अभियान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









