उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी ! सरकार ने एडवांस में जारी की PM किसान सम्मान निधि
1 min read29/09/2025 6:31 pm

दस्तक पहाड न्यूज देहरादून।।
केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसानों को PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त एडवांस में जारी कर बड़ी राहत दी है, जिसके तहत उत्तराखंड के 7.89 लाख किसानों के खातों में 157.86 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्राकृतिक आपदा से कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्तराखंड को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग केंद्र के सामने उठाई है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से यह किस्त जारी की, जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून सचिवालय से वर्चुअल जुड़े थे।मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में आपदा की स्थिति देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि एडंवास में जारी की गई है। इससे प्रभावित किसानों को अपनी फसलों और खेती को तैयार करने में मदद मिलेगी। मंत्री जोशी की ओर से उत्तराखंड को अतिरिक्त सहायता की मांग पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शीघ्र प्रस्ताव भेजे, भारत सरकार उसकी प्राथमिकता के आधार पर संस्तुति करेगी। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी ! सरकार ने एडवांस में जारी की PM किसान सम्मान निधि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









