ऊखीमठ के पैलिंग गाँव में हुआ माँ नन्दा देवी का प्राकट्य, दिया आशीर्वाद, कौथीग में उमड़ा आस्था का सैलाब
1 min read
02/10/20254:20 pm
दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। नवरात्रि पर्व पर ग्राम पैलिंग में माँ नन्दा देवी कौथीग का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े धूमधाम से किया गया। अष्टमी की रात 2 बजे गाजे-बाजों के साथ देवी को मैत बुलाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरी रात पूजन-अर्चन और प्राचीन जागरों में सहभागिता की।यह पर्व मुख्यतः भगवती के रूप में अपनी दिशा-धियाणियों को समर्पित होता है। माँ भगवती के मु़ख फर्श को प्राकृतिक रंगों(अखरोट, शहद, मिट्टी, सफेद मिट्टी आदि के रंग बनाकर ) की सहायता से कपड़े पर उकेरा जाता है जिससे केले के तने के सहारे आकृति दी जाती है।
इस अवसर पर ‘केदारघाटी की नन्दा’ पुस्तक के आधार पर नन्दा की कथा पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। देवताओं का आह्वान, नन्दा की उत्पत्ति, विवाह और विदाई जैसे प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नन्दा की विदाई के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई और उन्हें पारितोषिक भी दिए गए।
गाँव के वयोवृद्ध सुजान सिंह नेगी (82 वर्ष) ने पारंपरिक शैली से माँ नन्दा का मुख फर्श तैयार किया। अखरोट, शहद, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से देवी का स्वरूप उकेरा गया। दशकों से वे इस कार्य को पूरी निष्ठा और भक्ति से करते आ रहे हैं।
पूरे गाँव की रही सहभागिता
कौथीग के दौरान अष्टमी से लेकर दशमी की रात तक जागर गायन, कथा-पाठ, नृत्य नाटिका और पूजन-अर्चन निरंतर चलते रहे। दशमी की रात देवी को ककड़ी, च्यूड़ा, नारंगी, पकौड़ी, गुलगुले आदि भेंटुली अर्पित कर गाँव के प्राचीन माँ दक्षिण काली मंदिर में विसर्जित किया गया।
ग्राम प्रतिनिधियों ने जताया आभार
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सनोज सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, सरपंच महावीर सिंह नेगी, नवयुग मंगल दल अध्यक्ष अमित सिंह, भूतनाथ सांस्कृतिक कला मंच अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका नेगी और कीर्तन मंडली अध्यक्ष इन्दु देवी राणा सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने पर ग्रामीणों ने सामूहिक आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक रहा बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का भी माध्यम बना।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
ऊखीमठ के पैलिंग गाँव में हुआ माँ नन्दा देवी का प्राकट्य, दिया आशीर्वाद, कौथीग में उमड़ा आस्था का सैलाब
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। नवरात्रि पर्व पर ग्राम पैलिंग में माँ नन्दा देवी कौथीग का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े धूमधाम से किया गया। अष्टमी
की रात 2 बजे गाजे-बाजों के साथ देवी को मैत बुलाया गया। श्रद्धालुओं ने पूरी रात पूजन-अर्चन और प्राचीन जागरों में सहभागिता की।यह पर्व मुख्यतः भगवती के रूप
में अपनी दिशा-धियाणियों को समर्पित होता है। माँ भगवती के मु़ख फर्श को प्राकृतिक रंगों(अखरोट, शहद, मिट्टी, सफेद मिट्टी आदि के रंग बनाकर ) की सहायता से कपड़े
पर उकेरा जाता है जिससे केले के तने के सहारे आकृति दी जाती है।
नृत्य नाटिका ने बांधा समां
इस अवसर पर ‘केदारघाटी की नन्दा’ पुस्तक के आधार पर नन्दा की कथा पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। देवताओं का आह्वान, नन्दा की उत्पत्ति, विवाह और विदाई जैसे
प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नन्दा की विदाई के दृश्य ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं। बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई और उन्हें
पारितोषिक भी दिए गए।
82 वर्षीय सुजान सिंह नेगी ने सँभाली परंपरा
गाँव के वयोवृद्ध सुजान सिंह नेगी (82 वर्ष) ने पारंपरिक शैली से माँ नन्दा का मुख फर्श तैयार किया। अखरोट, शहद, मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से देवी का स्वरूप
उकेरा गया। दशकों से वे इस कार्य को पूरी निष्ठा और भक्ति से करते आ रहे हैं।
पूरे गाँव की रही सहभागिता
कौथीग के दौरान अष्टमी से लेकर दशमी की रात तक जागर गायन, कथा-पाठ, नृत्य नाटिका और पूजन-अर्चन निरंतर चलते रहे। दशमी की रात देवी को ककड़ी, च्यूड़ा, नारंगी,
पकौड़ी, गुलगुले आदि भेंटुली अर्पित कर गाँव के प्राचीन माँ दक्षिण काली मंदिर में विसर्जित किया गया।
ग्राम प्रतिनिधियों ने जताया आभार
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सनोज सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, सरपंच महावीर सिंह नेगी, नवयुग मंगल दल अध्यक्ष अमित सिंह, भूतनाथ सांस्कृतिक
कला मंच अध्यक्ष पुष्कर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रियंका नेगी और कीर्तन मंडली अध्यक्ष इन्दु देवी राणा सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। आयोजन को
सफल बनाने पर ग्रामीणों ने सामूहिक आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक रहा बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का भी माध्यम
बना।