शिव शक्ति मंदिर समिति महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन, मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने का लिया संकल्प
1 min read
13/10/20259:45 am
विजयपाल सिंह कठैत संरक्षक, बच्चन सिंह नेगी अध्यक्ष, सुभाष चौहान बने महासचिव
रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के आस्था के केंद्र शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा होने और पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह विष्ट के आकस्मिक निधन के उपरांत रविवार को आयोजित बैठक में नई टीम का चयन हुआ।
नई कार्यकारिणी में विजयपाल सिंह कठैत को संरक्षक, बच्चन सिंह नेगी को अध्यक्ष, दलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव, संग्राम सिंह बर्त्वाल को कोषाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह को उपकोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह को सह सचिव चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान सचिव जयकृत सिंह नेगी ने की। उन्होंने समिति के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि “समिति ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशा है नई कार्यकारिणी इस परंपरा को और आगे बढ़ाएगी।”
जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने इस अवसर पर कहा कि “महड़ मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। पूर्व समितियों ने मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने में सराहनीय कार्य किए हैं। नई समिति से अपेक्षा है कि यह मंदिर के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगी। हम सभी मिलकर मंदिर को और अधिक दिव्य और भव्य बनाएंगे।”
नवनियुक्त अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी ने कहा कि “यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से हम मंदिर की व्यवस्थाओं को और मजबूत करेंगे तथा भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।”
संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत ने कहा कि “मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है। हमारा प्रयास रहेगा कि मंदिर से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग से संपन्न हों।”
सचिव सुभाष चौहान ने कहा कि “समिति मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। साथ ही मंदिर के डिजिटल प्रचार-प्रसार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”
बैठक का संचालन वीरेंद्र बर्त्वाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए दशज्यूला क्षेत्रवासी धीर सिंह विष्ट, राय सिंह रावत, हीरा सिंह, विमल विष्ट, जितेंद्र नेगी, हरीश नेगी, नागेंद्र भंडारी सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि वे नव-निर्वाचित समिति का तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्य गोपाल बासकण्डी, देवेंद्र बासकण्डी, सुदर्शन नेगी सोनू, चंद्रवीर नेगी, रघुवीर नेगी, रणवीर बासकण्डी, जसवंत सिंह नेगी, उत्तम सिंह खत्री, हर्षवर्धन जग्गी, सत्तू जग्गी, पुष्कर बिष्ट, सुदर्शन सती, जयप्रकाश सती , सज्जन सिंह नेगी, नरेन्द्र रावत आदि सहित बड़ी संख्या में दशज्यूला क्षेत्रवासी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
शिव शक्ति मंदिर समिति महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन, मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने का लिया संकल्प
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विजयपाल सिंह कठैत संरक्षक, बच्चन सिंह नेगी अध्यक्ष, सुभाष चौहान बने महासचिव
रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र के आस्था के केंद्र शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के पांच वर्षों
का कार्यकाल पूरा होने और पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह विष्ट के आकस्मिक निधन के उपरांत रविवार को आयोजित बैठक में नई टीम का चयन हुआ।
नई कार्यकारिणी में विजयपाल सिंह कठैत को संरक्षक, बच्चन सिंह नेगी को अध्यक्ष, दलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव, संग्राम सिंह बर्त्वाल को
कोषाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह को उपकोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह को सह सचिव चुना गया।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान सचिव जयकृत सिंह नेगी ने की। उन्होंने समिति के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते
हुए कहा कि “समिति ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशा है नई कार्यकारिणी इस परंपरा
को और आगे बढ़ाएगी।”
जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने इस अवसर पर कहा कि “महड़ मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। पूर्व समितियों ने मंदिर की भव्यता और दिव्यता बढ़ाने में
सराहनीय कार्य किए हैं। नई समिति से अपेक्षा है कि यह मंदिर के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगी। हम सभी मिलकर मंदिर को और अधिक दिव्य और भव्य बनाएंगे।”
नवनियुक्त अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी ने कहा कि “यह मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से हम मंदिर की व्यवस्थाओं को और
मजबूत करेंगे तथा भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।”
संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत ने कहा कि “मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जनभागीदारी का प्रतीक है। हमारा प्रयास रहेगा कि मंदिर से
जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग से संपन्न हों।”
सचिव सुभाष चौहान ने कहा कि “समिति मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। साथ ही मंदिर के डिजिटल
प्रचार-प्रसार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”
बैठक का संचालन वीरेंद्र बर्त्वाल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए दशज्यूला क्षेत्रवासी धीर सिंह विष्ट, राय सिंह रावत, हीरा सिंह, विमल विष्ट, जितेंद्र
नेगी, हरीश नेगी, नागेंद्र भंडारी सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि वे नव-निर्वाचित समिति का तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्य गोपाल बासकण्डी, देवेंद्र बासकण्डी, सुदर्शन नेगी सोनू, चंद्रवीर नेगी, रघुवीर नेगी, रणवीर बासकण्डी, जसवंत सिंह नेगी, उत्तम सिंह
खत्री, हर्षवर्धन जग्गी, सत्तू जग्गी, पुष्कर बिष्ट, सुदर्शन सती, जयप्रकाश सती , सज्जन सिंह नेगी, नरेन्द्र रावत आदि सहित बड़ी संख्या में दशज्यूला
क्षेत्रवासी श्रद्धालु उपस्थित रहे।