बदरीनाथ धाम में कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर, चमोली पुलिस ने की पुष्टि
1 min read17/10/2025 3:47 pm

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आया है। बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा के पास कुबेर पर्वत पर ग्लेशियर टूटा है। ग्लेशियर टूटने का वीडियो भी सामने आया है. राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. चमोली पुलिस ने ग्लेशियर टूटने की पुष्टि की है। बदरीनाथ धाम से जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कंचन गंगा के ऊपर से ग्लेशियर टूटकर तेजी से नीचे की तरफ आ रहा है. बताया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम से ऊपर के इलाकों में बीते दिनों काफी अच्छी बर्फबारी हुई थी. वहीं अब चटक धूप निकल रही है. चटक धूप की वजह से कई बार ग्लेशियर नीचे की तरफ फिसल जाते है और इस तरह की घटना होती है. केदारनाथ धाम के ऊपरी इलाकों में अक्सर इसी तरह की घटनाएं देखने को मिलती है।चमोली जिले के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने बताया कि इस तरह की घटनाएं इस मौसम में आम तौर पर देखी जाती हैं. उन्होंने कहा कि धूप निकलने के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ का फिसलना स्वाभाविक प्रक्रिया है. इसमें घबराने या अफवाह फैलाने की कोई जरूरत नहीं है. उनकी टीम ने मौके का जायजा लिया है, जिसे बाद पाया गया है कि यह एक सामान्य हिमस्खलन की घटना थी, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।डॉ. डोभाल ने यह भी कहा कि जो वीडियो सामने आया है. वह आबादी वाले क्षेत्र से काफी दूर का है और यह घटना एक नाले के किनारे की है. ऐसे हिमस्खलन ऊंचाई वाले इलाकों में अक्सर होते रहते हैं. खासतौर पर तब जब दिन में तापमान बढ़ता है और सूरज की किरणें बर्फ पर सीधे पड़ती हैं। बता दें कि बदरीनाथ धाम और उसके आसपास के इलाकों में इस समय मौसम साफ है, जिससे ग्लेशियरों की सतह पर मौजूद बर्फ के खिसकने की संभावना बढ़ जाती है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम विभाग या जिला प्रशासन की ओर से जारी की जाने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बदरीनाथ धाम में कुबेर पर्वत पर टूटा ग्लेशियर, चमोली पुलिस ने की पुष्टि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129










