छेनागाड आपदा में अब तक 7 शव बरामद, एक की हुई शिनाख्त, दो की तलाश जारी
1 min read
25/10/20257:13 pm
दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।
रुद्रप्रयाग तहसील बसुकेदार क्षेत्रांतर्गत छेनागाड में बीते 28 अगस्त की रात आई भीषण आपदा में लापता हुए नौ लोगों में से अब तक सात व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक शव की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
आपदा के बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, डी.डी.आर.एफ. एवं अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गहरी मलवे की परतों के बावजूद प्रशासनिक टीमें लगातार अथक प्रयासों में जुटी हुई हैं। प्रशासन को 24 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में दो शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ. टीम बसुकेदार मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सर्च ऑपरेशन के तहत बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान पांच और शव/अवशेष बरामद किए गए। इस प्रकार अब तक कुल सात व्यक्तियों के शव बरामद हो चुके हैं।
बरामद शवों में से एक की पहचान कुलदीप सिंह नेगी, पुत्र वीरबल सिंह नेगी, निवासी ग्राम उछोला (भौर), थाना गुप्तकाशी, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। कुलदीप व्यवसाय से वन श्रमिक थे। शेष बरामद शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि प्रारंभ से ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मलबे की गहराई को देखते हुए प्रशासनिक टीमों ने बड़े बोल्डरों व ब्लास्टिंग कर सर्च कार्य को गति दी है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, डी.डी.आर.एफ. एवं स्थानीय विभागों की टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं। जिला प्रशासन ने आपदा में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हर लापता व्यक्ति की खोज और पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।
नौ लापता, 7 शव बरामद
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया छेनागाड आपदा में कुल नौ लोग लापता हो गए थे। इनमें से 24 व 25 अक्टूबर को खोज-बचाव व मलबा हटाने के दौरान सात शव बरामद किए गए। बरामद शवों की शिनाख्त में श्री कुलदीप सिंह पुत्र श्री वीरबल सिंह नेगी (उम्र 25 वर्ष, ग्राम छोलगा, अगस्त्यमुनि) की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। अन्य छह शवों की पहचान प्रक्रिया गतिमान है। लापता व्यक्तियों की सूची में श्री सतीश सिंह नेगी (उम्र 67 वर्ष, ग्राम भोर गावं), श्री नीलज सावलान (उम्र 14 वर्ष, निवासी मल्ला चोरगलिया, नैनीताल), श्री राज बुजाना (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिरोली), श्री अरविंद सिंह (उम्र 35 वर्ष, ग्राम–भांग, बिजनौर), तथा चार नेपाली श्रमिक – भिम बहादुर, शरद आचार्य, दीपक पुरी और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
छेनागाड आपदा में अब तक 7 शव बरामद, एक की हुई शिनाख्त, दो की तलाश जारी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।
रुद्रप्रयाग तहसील बसुकेदार क्षेत्रांतर्गत छेनागाड में बीते 28 अगस्त की रात आई भीषण आपदा में लापता हुए नौ लोगों में से अब तक सात व्यक्तियों के शव बरामद कर
लिए गए हैं। इनमें से एक शव की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि अन्य शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
आपदा के बाद से ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, डी.डी.आर.एफ. एवं अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गम भौगोलिक
परिस्थितियों और गहरी मलवे की परतों के बावजूद प्रशासनिक टीमें लगातार अथक प्रयासों में जुटी हुई हैं। प्रशासन को 24 अक्टूबर को पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के
कर्मचारियों द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में दो शव दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही डी.डी.आर.एफ. टीम बसुकेदार मौके पर पहुंची और दोनों
शवों को सर्च ऑपरेशन के तहत बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान पांच और शव/अवशेष बरामद किए गए। इस
प्रकार अब तक कुल सात व्यक्तियों के शव बरामद हो चुके हैं।
बरामद शवों में से एक की पहचान कुलदीप सिंह नेगी, पुत्र वीरबल सिंह नेगी, निवासी ग्राम उछोला (भौर), थाना गुप्तकाशी, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। कुलदीप
व्यवसाय से वन श्रमिक थे। शेष बरामद शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि प्रारंभ से ही आपदा
प्रभावित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मलबे की गहराई को देखते हुए प्रशासनिक टीमों
ने बड़े बोल्डरों व ब्लास्टिंग कर सर्च कार्य को गति दी है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, डी.डी.आर.एफ. एवं स्थानीय विभागों की टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई
हैं। जिला प्रशासन ने आपदा में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हर लापता व्यक्ति की खोज और पहचान सुनिश्चित करने
के लिए सभी स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।
नौ लापता, 7 शव बरामद
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया छेनागाड आपदा में कुल नौ लोग लापता हो गए थे। इनमें से 24 व 25 अक्टूबर को खोज-बचाव व मलबा हटाने के दौरान सात
शव बरामद किए गए। बरामद शवों की शिनाख्त में श्री कुलदीप सिंह पुत्र श्री वीरबल सिंह नेगी (उम्र 25 वर्ष, ग्राम छोलगा, अगस्त्यमुनि) की पहचान की पुष्टि हो चुकी
है। अन्य छह शवों की पहचान प्रक्रिया गतिमान है। लापता व्यक्तियों की सूची में श्री सतीश सिंह नेगी (उम्र 67 वर्ष, ग्राम भोर गावं), श्री नीलज सावलान (उम्र 14 वर्ष,
निवासी मल्ला चोरगलिया, नैनीताल), श्री राज बुजाना (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिरोली), श्री अरविंद सिंह (उम्र 35 वर्ष, ग्राम–भांग, बिजनौर), तथा चार नेपाली श्रमिक
– भिम बहादुर, शरद आचार्य, दीपक पुरी और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल थे।