हादसा : भीरी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल
1 min read08/11/2025 9:34 pm

दस्तक पहाड न्यूज भीरी।।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी के पास सांय लगभग 06ः30 बजे मक्कूमठ से आ रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में गिर गया। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।मौके पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह विष्ट सहित पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। सभी घायलों को तुरंत उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जबकि चार व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें से दो को अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई है, वहीं अन्य दो घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में जारी है।
Advertisement

Advertisement

मृतक व्यक्तियों की पहचान विकास पुत्र श्री राम, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) – वाहन चालक और शिशपाल पुत्र श्री फूल सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) के रुप में हुई। वही घायल व्यव्यक्तियों में टिप्पू पुत्र श्री जगराम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.), सुनील पुत्र श्री रामकुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.), जौनी कुमार पुत्र श्री ऋषिपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिजनौर (उ.प्र.), सुनील कुमार पुत्र श्री लीलापथ सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम जवलपुर को अस्पताल ले जाया गया है।
Read Also This:
Advertisement

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही आपदा नियंत्रण कक्ष, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किया गया।जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए एवं मृतकों के परिजनों को शीघ्र आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हादसा : भीरी के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









