बड़ी खबर: कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा फेरबदल, गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष
1 min read11/11/2025 10:33 pm

दस्तक पहाड़ न्यूज। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसके आदेश जारी किए।इसके साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रचार और चुनाव प्रबंधन की कमान भी नई टीम को सौंप दी है। वही प्रीतम सिंह को अध्यक्ष, प्रचार समिति और डॉ. हरक सिंह रारावको अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन समिति बनाया गया।वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को पार्टी ने सम्मान देते हुए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।माना जा रहा है कि इन बदलावों के ज़रिए कांग्रेस राज्य में अपनी चुनावी तैयारियों और संगठन को और मज़बूत करने की कोशिश कर रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बड़ी खबर: कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया बड़ा फेरबदल, गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129












