खेल महाकुंभ-2025 के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक, अलग-अलग खेल विधाओं में प्रतिभाग कर सकेंगे खिलाड़ी
1 min read01/12/2025 3:31 pm

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।
खेल महाकुंभ-2025 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राॅफी हेतु विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलग-अलग विधाओं में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने खेल महाकुंभ के तहत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Advertisement

अंडर-14 के बालक व बालिका वर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर कबड्डी, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, खो-खो व मुर्गा झपट के साथ ही अंड-19 बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैंक, भाला फैंक, चक्का फैंक, खो-खो व मुर्गा झपट में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर विजयी टीमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो व झपट प्रतियोगिता के लिए विधान सभा (विधायक चैंपियनशिप ट्राॅफी) के लिए प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद संसदीय क्षेत्र (सांसद चैंपियनशिप ट्राॅफी) पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम, रस्साकस्सी, गोली (कंचा), फुटबाॅल व बैडमिंटन विधाओं में भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। राज्य स्तर पर (मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी) में प्रतिभाग करने के लिए संसदीय क्षेत्र स्तर पर विजयी टीमें प्रतिभाग कर सकेंगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी की आयु 31 जुलाई, 2025 को 10 वर्ष पूर्ण तथा 14 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। वहीं अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग में प्रतिभागी की आयु 14 वर्ष पूर्ण तथा 19 वर्ष से कम होनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एक प्रतिभागी एक ही खेल विधा में प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना आवश्यक है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खेल महाकुंभ-2025 के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक, अलग-अलग खेल विधाओं में प्रतिभाग कर सकेंगे खिलाड़ी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









