पहले प्रयास में PCSL पास कर रचा इतिहास: काण्डई के दीपक सिंह बिष्ट बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर
1 min read07/12/2025 11:05 am
दस्तक पहाड़ न्यूज। रुद्रप्रयाग जिले के दशज्यूला काण्डई निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 6 दिसंबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग-आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट के पद से सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना की कठिनतम सर्विस एंट्री परीक्षाओं में से एक PCSL (SSB) को अपने पहले ही प्रयास में पास किया है।
दीपक सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जागतोली और 10वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई, दशज्यूला से पूरी की। रेलवे कर्मचारी पिता त्रिलोक सिंह बिष्ट और माता छोटी देवी ने हर कदम पर उन्हें प्रेरित किया। बचपन से ही देश सेवा का सपना देखने वाले दीपक ने भारतीय सेना में राइफलमैन, लांस नायक, नायक और हवलदार के रूप में 22 वर्षों तक सेवा दी। अफसर बनने का जज़्बा और निरंतर मेहनत ने उन्हें PCSL परीक्षा में सफलता दिलाई और आज वह पूरे क्षेत्र का गर्व बन चुके हैं।
Advertisement

Advertisement

दीपक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी यूनिट 6 गढ़वाल राइफल्स के सभी अधिकारियों और जवानों को दिया है। उन्होंने पूर्व कमांडिंग अधिकारी कर्नल नितिन शुभाष कालदाते, वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल दलजीत सिंह, मेजर पूरन सिंह थापा, सूबेदार मेजर रंजीव और अपनी घातक प्लाटून के सभी रैंक्स का विशेष आभार व्यक्त किया।
Read Also This:
दीपक के लेफ्टिनेंट बनते ही उनके पैतृक गांव जग्गी काण्डई में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और लोग इसे पूरे गांव के सम्मान से जोड़ रहे हैं।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बधाई देते हुए कहा कि
“दीपक सिंह बिष्ट का लेफ्टिनेंट बनना पूरे जिले के लिए गर्व का अवसर है। उन्होंने युवाओं के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगी।”
जिला पंचायत सदस्य सारी क्षेत्र जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि “दीपक सिंह की सफलता हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत, धैर्य और मजबूत इच्छाशक्ति से हर मुश्किल पार की जा सकती है।”
क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “दीपक ने अपने कठिन परिश्रम से जिस ऊँचाई को प्राप्त किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। यह हमारे युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश है।”
ग्राम प्रधान जग्गी काण्डई अंजली देवी ने कहा कि “हमारे छोटे से गांव का युवा सेना में अधिकारी बने—यह हर घर के लिए गर्व की बात है। दीपक की यह उपलब्धि भावी पीढ़ियों के सपनों को नई दिशा देगी।”
इसी के साथ गांव में दीपक के मित्र आशुतोष पुरोहित व कालिका काण्डपाल ने भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने पूरे गांव का मान बढ़ा दिया है और यह हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अपनी सफलता के बाद दीपक सिंह बिष्ट ने युवाओं से कहा कि “दृढ़ संकल्प, अनुशासन और ईमानदारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। देश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।”
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पहले प्रयास में PCSL पास कर रचा इतिहास: काण्डई के दीपक सिंह बिष्ट बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









