अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शिक्षा का परचम, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चिल्ड्रन एकेडमी, राइका बावई और बसुकेदार से 13 का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर, विद्यालयों की उपलब्धि बनी प्रेरणास्रोत
1 min read09/12/2025 2:22 pm

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। शिक्षा के क्षेत्र में अगस्त्यमुनि और आसपास के विद्यालयों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। क्षेत्र के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि और राजकीय इंटर कॉलेज बावई और राजकीय इण्टर कॉलेज बसुकेदार से 13 छात्रों छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिपाल कण्डारी ने बताया कि विद्यालय से चार छात्र जिनमें दिव्यांशु कठैत, रुद्रप्रताप सिंह, रितिक, आरव राणा और एक छात्रा श्रुति का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रदेश मेरिट सूची में विद्यालय के पाँच छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया था।छात्र छात्राओं की इस सफलता पर उत्तराखंड महिला बोर्ड की उपाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या रावत ने कहा “इन बच्चों की सफलता क्षेत्र की नई ऊर्जा है। चिल्ड्रन एकेडमी निरंतर शिक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। मैं सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को बधाई देती हूँ।”प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा “यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थी लगातार हर प्रतियोगिता में अपनी मेधा सिद्ध कर रहे हैं।”

राजकीय इंटर कॉलेज बावई प्रधानाचार्य रविन्द्र पंवार ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र गौरव, अभिनव, सक्षम (कक्षा 9) तथा एक छात्रा अनामिका (कक्षा 6)—का चयन मुख्यमंत्री मेधावी/छात्रवृत्ति योजना हेतु हुआ। इन छात्रों को विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक समुदाय द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय पहले भी लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता रहा है हाई स्कूल के एक छात्र ने परिषदीय परीक्षा में 14वाँ स्थान प्राप्त किया। खेलकूद में विद्यार्थी प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग कर रहे हैं। विज्ञान, संस्कृत, कला सहित विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया है।
Advertisement

अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के राजकीय इण्टर कॉलेज बसुकेदार केप्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त भट्ट एवं अध्यापक विनोद प्रकाश भट्ट के अनुसार कक्षा-9 की कुमारी सोनाक्षी व नैतिक कुमार तथा कक्षा 6 के आयुष सेमवाल व अक्षत गौड़ का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है।
Read Also This:
क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर : विद्यालयों की इस सामूहिक उपलब्धि से अगस्त्यमुनि तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसन्नता व्याप्त है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है और बच्चों की सफलता से अभिभावकों में भी नई उम्मीद जगी है। इस सफलता पर अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भुवनेश्वरी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख शान्ति चमोला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल सहित विद्यालय परिवार, क्षेत्रवासी और जनप्रतिनिधियों ने सभी चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि क्षेत्र में शिक्षा का परचम, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में चिल्ड्रन एकेडमी, राइका बावई और बसुकेदार से 13 का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर, विद्यालयों की उपलब्धि बनी प्रेरणास्रोत
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









