भारतीय सेना में सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अवसर, अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित
1 min read16/12/2025 2:44 pm

दस्तक पहाड देहरादून।।
भारतीय सेना में सेवा की चाह रखने वाले एवं कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 उत्तीर्ण कर चुके युवाओं के लिए ARO लैंसडाउन द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित कर दी गई हैं. यह भर्ती रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। यह रैली मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडॉउन द्वारा गढ़वाल क्षेत्र के सात जनपदों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है. चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून एवं हरिद्वार जिलों के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे. केवल वही अभ्यर्थी रैली में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा उत्तीर्ण की है। भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी. उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की निर्धारित तिथि अंकित होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 30 दिसंबर 2025 से पूर्व व्यक्तिगत रूप से ARO लैंसडॉउन से संपर्क कर सकते हैं. इसके पश्चात 30 दिसंबर 2025 के बाद सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement

Advertisement

अभ्यर्थियों को रैली में सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी तीन-तीन फ़ोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा. आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं. कक्षा आठवीं की मार्कशीट जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित होनी चाहिए. धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) ग्राम प्रधान/सरपंच द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक है. साथ ही रैली सूचना के अनुसार रिलेशन प्रमाण पत्र, एनसीसी एवं खेल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे. शपथ पत्र रैली स्थल पर तैयार किया जाएगा। एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों व एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है, वे केवल आपको धोखा दे सकते हैं. सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष, निःशुल्क और पारदर्शी तरीके से की जाती है, जिसमें आप केवल और केवल अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर भर्ती हो सकते है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भारतीय सेना में सेवा की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अवसर, अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां घोषित
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129








