उत्तराखंड बोर्ड: डेट घोषित, जानिए कब होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
1 min read19/12/2025 1:50 pm

दस्तक पहाड न्यूज रामनगर।।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है. बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. तिथियों को सभापति की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद अनुमोदन मिल गया है। बोर्ड सचिव ने बताया कि राज्य के कुछ विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अवधि पूरे एक महीने की रखी गई है, ताकि सभी विद्यालयों में परीक्षाओं का सुचारू और समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित किया जा सके. इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि परिषद कार्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षकों के चयन की कार्रवाही चल रही है. इस वर्ष लगभग साढ़े सात सौ (750) प्रयोगात्मक परीक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, जो विभिन्न विद्यालयों में जाकर परीक्षाओं का संपादन करेंगे. बोर्ड का प्रयास है कि सभी परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और तय मानकों के अनुरूप संपन्न हों।परीक्षार्थियों की संख्या की बात करें तो इस वर्ष हाईस्कूल (कक्षा 10) में करीब 1 लाख 12 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में लगभग 1 लाख 3 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो। बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और परीक्षार्थियों से अपील की है कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और निर्धारित तिथियों के अनुसार तैयारियां पूरी रखें. उन्होंने यह भी कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं. इसलिए छात्र पूरी गंभीरता और तैयारी के साथ इसमें भाग लें. उत्तराखंड बोर्ड की इस घोषणा के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर छात्रों और विद्यालयों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उत्तराखंड बोर्ड: डेट घोषित, जानिए कब होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









