दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदले जाने की कथित साजिश के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ने राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के अधिकारों से जुड़ी एक ऐतिहासिक योजना है। इसका नाम बदलना न

Featured Image

केवल जनभावनाओं का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। कांग्रेस का कहना है कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना ने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अधिकार दिया है, ऐसे में इसके नाम के साथ छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं की जा सकती। जिला अध्यक्ष कुलदीप कण्डारी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध करते हैं और राष्ट्रपति से आग्रह करते हैं कि वह इस मामले में संज्ञान लेते हुए मनरेगा का नाम यथावत रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें। ज्ञापन के समर्थन में हरीश गुसाईं (ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि), बीरेंद्र बुटोला (पीसीसी मेंबर), दीपा देवी (पीसीसी मेंबर), महावीर चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग), अवतार नेगी (ब्लॉक अध्यक्ष ऊखीमठ), नीरज नेगी (ब्लॉक अध्यक्ष चोपता), महावीर पंवार (ब्लॉक अध्यक्ष जखोली), अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष गयालु लाल, अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हर्षू लाल, अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष जखोली जितेंद्र कुमार, प्रदीप कण्डारी (नगर अध्यक्ष अगस्त्यमुनि), भूपेंद्र राणा, रजनी रावत, लखपत बर्त्वाल, वीर सिंह बुडेरा, कुंवर लाल आदि शामिल रहे।