दस्तक पहाड न्यूज कालीमठ।। कालीमाई पंचगांई समिति, कालीमठ द्वारा प्रसिद्ध जनसेवी एवं समर्पित जनप्रतिनिधि स्वर्गीय श्री शोबन सिंह राणा को “श्री शक्ति उत्तराखण्ड रत्न 2025” सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन सामाजिक कार्य, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में दिए गए अनुपम योगदान की स्वीकृति के रूप में प्रदान किया गया है।करीब तीन दशकों तक कालीमाई देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष रहने के दौरान स्वर्गीय राणा ने मां कालीमाई की

Featured Image

अविस्मरणीय देवरा पद यात्राओं, विराट अयुत यज्ञों, सकलीकरण और अनेक धार्मिक-सांस्कृतिक पर्वों का सफल संचालन करवाकर जनभागीदारी और संस्कृति संरक्षण की अद्भुत मिसाल कायम की।उनकी नेतृत्व क्षमता ने न केवल समाज को संगठित किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, त्याग और सांस्कृतिक चेतना का अनुकरणीय मार्ग भी प्रशस्त किया। यह सम्मान उनकी सेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष श्री लखपत सिंह राणा, प्रबंधक श्री प्रकाश पुरोहित एवं महामंत्री श्री सुरेशानंद गौड़ ने मां कालीमाई कालीमठ वाली से प्रार्थना की है कि वे स्वर्गीय राणा जी की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवारजनों को ऋद्धि-सिद्धि, धन-ऐश्वर्य एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।