थाती-बड़मा में 3 से 7 जनवरी तक होगी श्री घंडियाल महाराज बड़ी जात, घंडियाल महाराज डोली देगी आशीर्वाद
1 min read02/01/2026 8:46 pm

दीपक बेंजवाल / दस्तक पहाड न्यूज।।
रुद्रप्रयाग जनपद की जखोली तहसील के थाती-बड़मा गाँव में प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने वाली आस्था और परंपरा की प्रतीक श्री घंडियाल महाराज बड़ी जात (वर्ष 2026) का भव्य आयोजन 3 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पाँच दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में महायज्ञ, पंचपूजा, देवदर्शन, प्रसाद वितरण तथा विशाल भण्डारे सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
घंडियाल महाराज मन्दिर समिति, थाती-बड़मा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 03 जनवरी 2026 को श्री घंडियाल महाराज डोली आगमन, नव मूर्ति स्थापना एवं सकलीकरण। 04 जनवरी 2026 को श्री घंडियाल महाराज महायज्ञ हेतु अग्नि प्रज्वलन। 05 जनवरी 2026 को महायज्ञ पूजन एवं धियाणियों द्वारा पंचपूजा। 06 जनवरी 2026 को श्री घंडियाल महाराज यज्ञ एवं पंचपूजा।
07 जनवरी 2026 को महायज्ञ पंचपूजा, महायज्ञ पूर्णाहुति, देवदर्शन, प्रसाद वितरण, विशाल भण्डारा एवं डोली विदाई के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।
घंडियाल महाराज मन्दिर समिति, थाती-बड़मा के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने बताया कि श्री घंडियाल महाराज बड़ी जात क्षेत्र की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जो आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। समिति की सचिव अनुसूया नेगी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न कराए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष संजन रावत ने बताया कि आयोजन हेतु आर्थिक प्रबंधन, दान-सहयोग एवं भण्डारे की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मन्दिर समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री घंडियाल महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
थाती-बड़मा में 3 से 7 जनवरी तक होगी श्री घंडियाल महाराज बड़ी जात, घंडियाल महाराज डोली देगी आशीर्वाद
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









