Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

कहाँ गए वो नेता, कहाँ गया वो प्रशासन, भालू के आतंक से त्रस्त महिलाओं ने लगा दिया सड़क पर जाम, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

दस्तक पहाड न्यूज पोखरी (चमोली)। पोखरी विकासखंड के बंगथल गांव में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भालू ने दो अलग-अलग गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसकर मवेशियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, भालू ने भगत लाल पुत्र पुष्कर लाल की गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। भालू ने एक बैल पर हमला कर उसे मार डाला, जबकि दूसरे बैल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह की गोशाला को भी निशाना बनाया और दरवाजा तोड़कर अंदर मौजूद गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बंगथल गांव में सड़क पर जाम लगा दिया और वन विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डीएफओ, रेंजर समेत वन विभाग के अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सड़क जाम नहीं खोला जाएगा।

Advertisement Box

सूचना पर केदारनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं, वन दरोगा आनंद सिंह रावत और गोपाल सिंह रमोला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भालू की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से मवेशियों और ग्रामीणों पर खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बढ़ाने तथा मवेशियों और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल मौके पर पहुंचकर समझाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि भालू के आतंक को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करनी होगी।इस दौरान ग्राम प्रधान ज्योति देवी, पूर्व प्रधान ललित मिश्रा, भगत लाल, सुरेंद्र नेगी, मिलन मिश्रा, विवेक भारती, मुकेश लाल, कन्हैया प्रसाद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, कुंवरी देवी, कुसुमलता देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
Advertisement Box
अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, देवनगर में अभी-अभी फिर स्कूटी भिड़ंत, दो घायल, बीते दो दिनों में बाइक-स्कूटी भिड़ंत के तीन मामले; एक युवक की मौत, कई घायल

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp