आज मिले निशान, जानिए किन निशाने से बदल गये समीकरण
1 min read31/01/2022 6:26 pm
विधान सभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया कि विधान सभा क्षेत्र केदारनाथ के लिए कुल 13 प्रत्याशियों को चुनावों के लिए आज चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं, जिसमें केदारनाथ विधानसभा पर मनोज रावत को कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ, राजाराम सेमवाल भारत की कम्यूनिस्ट माकर््सवादी पार्टी को हसिया हथौड़ा, शैैला रानी रावत भाजपा को कमल, श्याम लाल चंद्रवाल बहुजन समाज पार्टी हाथी, गजपाल सिंह रावत उत्तराखंड क्रांति दल कुर्सी, बद्रीश समाजवादी पार्टी साइकिल, मनोज कुमार पीपूल्स पार्टी आॅफ इंडिया डेमोक्रेटी फलों की टोकरी, सुमंत तिवारी आम आदमी पार्टी को झाडू, कुलदीप रावत निर्दलीय को गैस स्टोव, देवेश नौटियाल निर्दलीय गैस सिलेंडर, श्रीमती रेखा देवी निर्दलीय को बल्ला, कुलदीप सिंह निर्दलीय को आलमारी तथा सूरत सिंह निर्दलीय को सेब चुनाव चिह्न मिला है।
वहीं रूद्रप्रयाग विधानसभा पर 12 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित हुऐ जिसमें भाजपा के भरत सिंह चैधरी को कमल, कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को हाथ, उत्तराखंड क्रांति दल के मोहित डिमरी को कुर्सी, आम आदमी पार्टी के प्यार सिंह नेगी को झाडू, समाजवादी पार्टी के मोहित को साइकिल, बहुजन मुक्ति पार्टी के बिरेंद्र प्रताप सिंह को चारपाई, कम्यूनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया सुधीर रौथाण को बाल और हसिया तथा न्याय धर्म सभा (एन.डी.एस.) के लक्ष्मण सिंह को डायमंड तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में महावीर सिंह जगवाण को गैस सिलेंडर, सुधीर नेगी को सिटी, भगवती भगवती प्रसाद को बैटरी टाॅर्च तथा मातवर सिंह को अंगूठी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
Advertisement

Advertisement

केदारनाथ सीट पर दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप रावत को पिछले साल मिला चिन्ह गैस सिलेंडर इस बार देवेश नौटियाल को मिला है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
आज मिले निशान, जानिए किन निशाने से बदल गये समीकरण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129