केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने आज पत्रकार वार्ता में विगत पांच वर्षों में खर्च हुई विधायक निधि का हिसाब देते हुए कहा कि विपक्षी दल भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि मनोज रावत अपनी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाये। कहा कि उन्हें विगत पांच वर्षों में विधायक निधि में कुल 18 करोड़ 32 लाख रू0 आबंटित हुए थे। जिसमें से वे 18 करोड़ 21 लाख रू0 खर्च कर चुके हैं। स्वास्थ्य पर एक करोड़ 60 लाख रू0, शिक्षा पर 2 करोड़ 20 लाख, ग्राम पुस्तकालय पर एक करोड़ 74 लाख, ममंद एवं युमंद को प्रोत्साहन हेतु 90 लाख, शहीद स्मारकों हेतु 66 लाख, खड़िंजा, सीसी मार्ग, पुलिया आदि पर 3 करोड़ 37 लाख, चौक निर्माण, मिलन केन्द्र आदि पर 3 करोड़ 23 लाख, बारातघर, मंच निर्माण, प्रतीक्षालय आदि पर 2 करोड़ 40 लाख, खेल मैदान निर्माण, समतलीकरण आदि पर 78 लाख, मन्दिर सौदर्यीकरण, शोभास्थली आदि पर एक करोड़ 57 लाख रू0 खर्च किए गये हैं।
मनोज रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने न केवल सदन से बाहर बल्कि सदन में भी सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। इस बात बात की गवाही विधानसभा की कार्यवाही दे रही है। यही नहीं जो विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मनोज रावत ने कोई विकास नहीं किया है, उन्हीें के गांव व स्कूल में उन्होंने विधायक निधि से कार्य कराये हैं। कहा कि उन्हें क्षेत्र में मिल रहे अपार जन समर्थन से विपक्षी बौखला गये हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ किए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर सख्त होते हुए चेतावनी दी कि यदि इन्हें रोका नहीं गया तो वे अपराधिक मामला लगाते हुए ऐसों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक देंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं, जिपंस कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, ताजबर खत्री, पूर्व जिपंस दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, रजनी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
आखिर भाजपा सरकार पर क्यों बरसे केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, क्या लगे आरोप और क्यों दी सफाई ?
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
अगस्त्यमुनि / हरीश गुसाईं
केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने आज पत्रकार वार्ता में विगत पांच वर्षों में खर्च हुई विधायक निधि का हिसाब देते हुए कहा कि विपक्षी दल भ्रामक प्रचार कर रहे
हैं कि मनोज रावत अपनी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाये। कहा कि उन्हें विगत पांच वर्षों में विधायक निधि में कुल 18 करोड़ 32 लाख रू0 आबंटित हुए थे। जिसमें से वे 18
करोड़ 21 लाख रू0 खर्च कर चुके हैं। स्वास्थ्य पर एक करोड़ 60 लाख रू0, शिक्षा पर 2 करोड़ 20 लाख, ग्राम पुस्तकालय पर एक करोड़ 74 लाख, ममंद एवं युमंद को प्रोत्साहन हेतु 90 लाख,
शहीद स्मारकों हेतु 66 लाख, खड़िंजा, सीसी मार्ग, पुलिया आदि पर 3 करोड़ 37 लाख, चौक निर्माण, मिलन केन्द्र आदि पर 3 करोड़ 23 लाख, बारातघर, मंच निर्माण, प्रतीक्षालय आदि पर
2 करोड़ 40 लाख, खेल मैदान निर्माण, समतलीकरण आदि पर 78 लाख, मन्दिर सौदर्यीकरण, शोभास्थली आदि पर एक करोड़ 57 लाख रू0 खर्च किए गये हैं।
मनोज रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्होंने न केवल सदन से बाहर बल्कि सदन में भी सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। इस बात बात की गवाही
विधानसभा की कार्यवाही दे रही है। यही नहीं जो विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मनोज रावत ने कोई विकास नहीं किया है, उन्हीें के गांव व स्कूल में उन्होंने विधायक
निधि से कार्य कराये हैं। कहा कि उन्हें क्षेत्र में मिल रहे अपार जन समर्थन से विपक्षी बौखला गये हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाये जा रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ किए जा रहे भ्रामक सूचनाओं पर सख्त होते हुए चेतावनी दी कि यदि इन्हें रोका नहीं गया तो वे अपराधिक मामला लगाते हुए ऐसों
के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक देंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं,
जिपंस कुलदीप कण्डारी, गणेश तिवारी, ताजबर खत्री, पूर्व जिपंस दीपा देवी, देवेश्वरी देवी, रजनी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।