कोरे चावल, फीकी चाय, रूद्रप्रयाग में बंधुवा मजदूर बने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी
1 min read07/02/2022 11:40 am
कर्मचारियों को कोरे चावल, फीकी चाय, अधिकारियों के लिए मटर पनीर, अगस्त्यमुनि निर्वाचन ड्यूटी में खराब खाने और भेदभाव से नाराजगी
रूद्रप्रयाग जिले में निर्वाचन डूयूटी पर लगे कर्मचारियों को खराब खाने की दबे स्वरों में हो रही शिकायत अब वायरल खबर बनने लगी है। सूत्रों के मानें तो सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक अगस्त्यमुनि निर्वाचन स्थल में डटे कर्मचारियों को फीकी चाय परोसी जा रही है तो दिन के खाने में कोरे चावल दिए जा रहे। खाना बनाने वाले न खाना गर्म करने की जहमत उठाई रहे हैं और न स्वाद का ख्याल। बेकद्री का आलम ऐसा ठंड के मौसम में जी जान से जुटे कर्मचारियों की चाय से चायपत्ती, चीनी तो गायब है ही, अदरक पूछना तो बेमानी। हद इतनी कि नानस्टाप काम कर रहे कर्मचारियों के लिए न दाल रोटी गर्म है, न खाने वालों की साफ सफाई दुरस्त। उधर कर्मचारियों की शिकायत है कि निर्वाचन की डूयूटी में अधिकारियों की मौज है। उनकी थाली में गर्म गर्म रोटी, मटर पनीर चकाचक। सबूत के रूप में कर्मचारियों ने अधिकारियों की थाली भी साझा की है।
निर्वाचन डूयूटी में पर्याप्त बजट के बाद ऐसी घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है। ऐसे हालातों में भविष्य में ड्यूटी कैसे होगी यह यक्ष सवाल उठता है।
Read Also This:
वीडियो में कर्मचारी कच्चे चावलों की बात कह रहे हैं, साथ ही उनके खाने में कहीं पनीर नहीं है, बावजूद डस्टबिन में पनीर की कटोरियां फेंकी गयी है। हालांकि इस विडियो की पुष्टि दस्तक नहीं करती है। लेकिन अगस्त्यमुनि बाजार में निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मुखजुबानी चर्चा का विषय जरूर बन चुका है। यह भी हकीकत है कि खाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे कर्मचारियों में भी खासा रोष है। यह जांच का विषय है जिस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही होनी चाहिए।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
कोरे चावल, फीकी चाय, रूद्रप्रयाग में बंधुवा मजदूर बने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129