Big Breking : नवविवाहिता ने रात को रोते हुए की फोन पर बात, सुबह मिली मौत की खबर, जानिए क्या है पूरा मामला
1 min read
27/02/20225:59 pm
देहरादून जिले के डोईवाला में एक नवविवाहिता ने रात को रोते हुए अपनी बहन से बात की और स्वजनों को सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
डोईवाला में थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव का है। जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दहेज देने के चलते ससुराल में परेशान किया जाता था।
तहरीर में मृतका के पति पर आरोप लगाया गया है कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे। साथ ही बताया गया कि शादी के बाद से ही मृतका डरी और घबराई हुई रहती थी। शनिवार की शाम सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को भी फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया और आरती से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। इतना सब होने के बाद रविवार की सुबह आरती का पति पवन रावत उसके मायके आया और आरती को बाथरूम में फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती है।जिसके बाद तुरंत ही लड़की के स्वजन हिमालयन हास्पिटल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री की दस घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपना बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।लड़की के पिता ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंप दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति पवन, देवर नितिन, सास राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही स्वजन तथा पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
Big Breking : नवविवाहिता ने रात को रोते हुए की फोन पर बात, सुबह मिली मौत की खबर, जानिए क्या है पूरा मामला
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
देहरादून जिले के डोईवाला में एक नवविवाहिता ने रात को रोते हुए अपनी बहन से बात की और स्वजनों को सुबह उसकी मौत की खबर मिली। मामले में पुलिस ने मृतका के पति
समेत परिवार के कुल चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
डोईवाला में थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत परिवार के चार
लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामला रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव का है।
जहां विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। मृतक के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विवाह के पहले
दिन से ही आरती को कम दहेज देने के चलते ससुराल में परेशान किया जाता था।
पति पर अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप
तहरीर में मृतका के पति पर आरोप लगाया गया है कि उसके किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी थे। साथ ही बताया गया कि शादी के बाद से ही मृतका डरी और घबराई हुई रहती
थी। शनिवार की शाम सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को भी फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। उसके बाद आरती
ने फोन काट दिया और आरती से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। इतना सब होने के बाद रविवार की सुबह आरती का पति पवन रावत उसके मायके आया और आरती को बाथरूम में
फिसलने से चोट लगने की बात कही। साथ ही बताया कि वह हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती है।जिसके बाद तुरंत ही लड़की के स्वजन हिमालयन हास्पिटल पहुंचे।
जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री की दस घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद लड़की के पति पवन रावत ने अपना बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने
कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।लड़की के पिता ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंप दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति पवन, देवर नितिन, सास
राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही स्वजन तथा
पुलिसकर्मी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है।