शादी के लिए लड़की चुनते समय कभी ना करे यह गलती, वरना जिंदगी पर पड़ेगी भारी, जानिए क्यों
1 min read23/03/2022 9:32 pm
जीवनसाथी चुनते समय बहुत सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है वरना पूरी जिंदगी तबाह हो जाती है. आचार्य चाणक्य ने लड़का और लड़की दोनों के लिए हमसफर चुनने को लेकर कुछ अहम सलाह दी हैं।विवाह के लिए अच्छा, संस्कारी, प्यार-परवाह करने वाला जीवनसाथी मिलना बहुत किस्मत की बात होती है. खासतौर पर अच्छी लड़की से विवाह होना न केवल लड़के की बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल देता है।,महान विद्ववान और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने विवाह, गृहस्थी, रिश्तों को अच्छे से निभाने जैसे मुद्दों पर चाणक्य नीति में बहुत काम की बातें बताई हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक शादी उसी लड़की से करनी चाहिए, जिसमें कुछ खास गुण हों। यदि महिला के गुणों की बजाय केवल सुंदरता के आधार पर निर्णय लिया जाए तो यह जीवन में बड़े पछतावे का कारण बनता है.
गलती से भी न करें यह भूल
Advertisement

Advertisement

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कहा है कि केवल स्त्री की सुंदरता को देखकर उससे विवाह करने का निर्णय लिया गया है तो यह व्यक्ति के लिए निश्चित रूप से बड़ी भूल साबित हो सकता है।विवाह के लिए ज्यादा जरूरी है कि बाहरी खूबसूरती के मुकाबले उसके गुणों को महत्व दिया जाए. उसके संस्कार और शिक्षा को तवज्जो दें. ऐसा व्यक्ति बहुत अच्छा जीवनसाथी साबित होता है जो धर्म-कर्म में भरोसा करता हो. एसी महिला से कभी भी विवाह न करें जो अपनी इच्छा से विवाह न कर रही हो. किसी लड़की से जबरदस्ती विवाह करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. जबकि लड़की की मर्जी से विवाह हो तो वो पति को भी खूब प्यार करती है और उसके परिवार को भी सम्मान देती है।
Read Also This:
Advertisement

लड़कियां भी रखें इन बातों का ध्यान
चाणक्य नीति में विवाह को लेकर लड़कियों को भी बहुत काम की सलाह दी गई हैं. इसके मुताबिक महिलाओं को बहुत सोच-समझकर अपने जीवनसाथी का चुनाव करना चाहिए.उसकी शिक्षा-दीक्षा, रोजगार के साथ-साथ उसके परिवार को भी देखना चाहिए. हर महिला के मन में ख्वाहिश होती है कि उसका पति उसके पिता की तरह उसका ख्याल रखे. लिहाजा ऐसे ही पुरुष से विवाह करें जो आपको प्यार भी करे, सम्मान भी दे और आपका ख्याल भी रखे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
शादी के लिए लड़की चुनते समय कभी ना करे यह गलती, वरना जिंदगी पर पड़ेगी भारी, जानिए क्यों
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129