भक्तों की कुशलक्षेम पूछने देवरा पर निकली कमेड़ा गांव की मां सन्यासणी, देखिए वीडियो
1 min read12/04/2022 8:46 pm
दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो।।
Advertisement

Advertisement

कमेड़ा गांव की आराध्य भगवती सन्यासणी की तीसरे चरण की देवरा यात्रा मंगलवार को शुरू हो गई है। आज प्रातः कमेड़ा गांव से देवी ने सौड़ गांव के लिए प्रस्थान किया। मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तीसरे चरण की देवरा यात्रा के लिए आज सुबह विधि विधान से देवी की उत्सव विग्रह डोली पूजा अर्चना की गई। देवी के हकूकधारी पुजारी ब्राह्मणों द्वारा गायत्री शक्तियों को समाहित कर देवी डोली को यात्रा के लिए तैयार किया गया। इसके बाद ढोल दमाऊं व पारंपरिक गीतों के साथ ग्रामीणों ने देवी को दिवारा यात्रा के लिए विदा किया। मां सन्यासणी तीसरे चरण की देवरा यात्रा में पहले प्रवास पर ग्राम सौड़ पहुंची। जहाँ ग्रामीणों द्वारा अघ्र्य पूजा के साथ देवी का भव्य स्वागत किया गया। देवी एक महीने तक देवरा हेतु विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी। सौड़ के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट होते हुए बेलनी में रात्रि विश्राम करेगी।
Read Also This:
कमेड़ा गांव की सन्यासिनी देवी की क्षेत्र में बड़ी मान्यता है, देवी हर बारह साल बाद देवरा ;क्षेत्र भ्रमणद्ध पर जाती है। चार चरण की देवरा यात्रा पूर्ण होने के पश्चात देवी मंदिर में बन्याथ ;महायज्ञद्ध का आयोजन किया जाएगा। देवरा में मनवर सिंह राणा, राकेश रावत, दरमान सिंह, दर्शन सिंह, चन्द्रशेखर, जसपाल सिंह, भरत सिंह, मान सिंह, सतेन्द्र सिंह बड़ी संख्या में भक्त नंगे पांव भ्रमण यात्रा कर रहे है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
भक्तों की कुशलक्षेम पूछने देवरा पर निकली कमेड़ा गांव की मां सन्यासणी, देखिए वीडियो
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129