गैंड़ बष्टी गांव में भगवान जाखराजा की सकलीकरण पूजा यज्ञ संपन्न
1 min read07/08/2022 5:49 pm
लक्ष्मण सिंह नेगी ) ऊखीमठ।। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ के बष्टी गाँव के शीर्ष पर विराजमान बष्टी गाँव के ग्रामीणों के अराध्य देव जाख राजा मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया है ! तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ के आयोजन में विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोंच्चारण व महिलाओं की धार्मिक भजनों की प्रस्तुति से बष्टी गाँव का वातावरण भक्तिमय बना रहा! सरलीकरण यज्ञ के समापन अवसर पर जाख राजा सहित कई देवी – देवताओं नर रूप में अवतरित हुए तथा ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया! रविवार को बष्टी गाँव के शीर्ष पर विराजमान जाख राजा मन्दिर में ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत वेद ऋचाओं के साथ जाख राजा सहित सभी देवी – देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी! ठीक दस बजे से विद्वान आचार्यों व धार्मिक अनुष्ठान का पालन करने वाले ग्रामीणों द्वारा हवन कुण्ड में जौ, तिलहन, जटामांसी, चन्दन, पुष्प, अक्षत्रो सहित अनेक प्रकार के पूजा सामग्रियों की आहूतियां डालकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! दोपहर 1 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड में घी सहित अनेक पूजा सामग्रियों की विशाल आहूतियां डालते ही सम्पूर्ण भूभाग जाख राजा के जयकारों से गुजायमान हो उठा! हवन कुंड की आग की लपटों के आसमान की ओर गतिमान होते ही कई देवी – देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा हवन कुंड की परिक्रमा कर भक्तों को आशीष दिया! सरलीकरण यज्ञ की पूर्णाहुति होने के बाद सर्व प्रथम हवन कुंड का तिलक जाख राजा को अर्पित किया गया तथा विद्वान आचार्यों के द्वारा आरती उतार कर ग्रामीणों को तीन दिवसीय सरलीकरण यज्ञ का महा प्रसाद दिया गया! आचार्य नवीन चन्द्र सेमवाल ने बताया कि श्रावण मास में जाख राजा की पूजा – अर्चना करने से कई गुणा फल की प्राप्ति होती है ! पण्डित देवी प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जाख राजा भगवान शिव के गण माने गये है तथा केदार घाटी के विभिन्न गांवों में जाख राजा कुल देवता के रूप में पूजे जातें है! पण्डित नवीन देवसाली ने बताया कि जाख राजा की पूजा करने से मनवाछित फल की प्राप्ति होती है! प्रसिद्ध उद्योगपति बलवीर राणा ने बताया कि जाख राजा को बष्टी गाँव के ग्रामीण युगों से कुल देवता के रूप में पूजते है ! सरपंच वीरपाल सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीणों के अथक प्रयासों से हर तीसरे वर्ष सरलीकरण यज्ञ का आयोजन किया जाता है! इस मौके पर वन पंचायत सरपंच फापज कुवर सिंह नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष शशि राणा, शान्ता राणा, विजय सिंह राणा, मुरारी सिंह राणा, रघुवीर राणा, बिछना देवी, सुरेन्द्र रावत, अब्बल राणा, अमर सिंह राणा, बलवन्त राणा, अरविन्द राणा, बिक्रम राणा, बलवीर पंवार, गंगा सिंह राणा, सुरजीत राणा, महिपाल राणा, राहुल राणा, विजया देवी, दीपा देवी, कुवरी देवी, सुदामा देवी, बसन्ती देवी, जसोदा देवी, भगत सिंह राणा, जसमति देवी, ढोल वादक पंकज, अमित सहित बष्टी सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे!
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
गैंड़ बष्टी गांव में भगवान जाखराजा की सकलीकरण पूजा यज्ञ संपन्न
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129