हरियाणा में रूद्रप्रयाग पुलिस से मारपीट कर धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़वाया
1 min read25/01/2023 10:30 pm
रुद्रप्रयाग। धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को कुछ लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की हिरासत से छुड़वा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। उत्तराखंड पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने रवि सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली रूद्रप्रयाग के उप निरीक्षक केशवनंद पुरोहित के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ रवि की गिरफ्तारी के लिए आए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रवि कार से अपने घर से निकलकर रोहतक रोड की तरफ जा रहा है। पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अनाज मंडी पुलिस चौकी में लेकर जा रहे थे, इसी दौरान गांव गढ़ी के पास दो कारों ने ओवरटेक किया। इसके बाद तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। रवि को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की और रवि को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए। पुलिस नेकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हरियाणा में रूद्रप्रयाग पुलिस से मारपीट कर धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़वाया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129