खुशखबरी : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड” को मिला देशभर में प्रथम स्थान
1 min read30/01/2023 7:59 pm
दस्तक पहाड न्यूज। उत्तराखंड
गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड” को देश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सबके लिए गौरवशाली पल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने की बात कही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। “मानसखण्ड” मंदिर माला मिशन के तहत चार धाम की तर्ज पर कुमाऊँ क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को भी विकसित किया जा रहा है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खुशखबरी : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड” को मिला देशभर में प्रथम स्थान
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129