उत्तराखंड शासन इस बार “चैत्र नवरात्र ” को बनाएगा विशेष, रूद्रप्रयाग जिले के सिद्धपीठों में होंगे भव्य कार्यक्रम
1 min read
21/03/20234:03 pm
दस्तक पहाड न्यूज। रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड शासन 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक प्रदेशभर में चैत्र नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने जा रहा हो। इसकी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रूद्रप्रयाग नरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चैत्र नवरात्री को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाते हुए जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद के प्रसिद्ध व सिद्धपीठ मंदिरों में चैत्र महानवरात्र कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विकास खंड जखोली के अंतर्गत सिद्धपीठ मठियाणा देवी मंदिर में, विकास खंड अगस्त्यमुनि के हरियाली देवी मंदिर तथा विकास खंड ऊखीमठ के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में तथा मुख्यालय के संगम घाट में अवस्थित चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्र कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। इसी तरह विकास खंड स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी बाल विकास, संबंधित क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को समिति में शामिल किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, बाल विकास अधिकारी शैली प्रजापति, हिमांशु बडोला, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी कोटेश्वर महंत श्रीश्री शिवानंद गिरी महाराज, प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय डाॅ. भानू प्रकाश देवली, राजीव सिंह घरिया आदि उपस्थित थे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
उत्तराखंड शासन इस बार “चैत्र नवरात्र ” को बनाएगा विशेष, रूद्रप्रयाग जिले के सिद्धपीठों में होंगे भव्य कार्यक्रम
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज। रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड शासन 22 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक प्रदेशभर में चैत्र नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने जा रहा हो। इसकी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के
संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रूद्रप्रयाग नरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चैत्र
नवरात्री को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाते हुए जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की
सफलता के लिए जनपद के प्रसिद्ध व सिद्धपीठ मंदिरों में चैत्र महानवरात्र कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें विकास खंड जखोली के अंतर्गत सिद्धपीठ
मठियाणा देवी मंदिर में, विकास खंड अगस्त्यमुनि के हरियाली देवी मंदिर तथा विकास खंड ऊखीमठ के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में तथा मुख्यालय के संगम घाट में
अवस्थित चामुंडा देवी मंदिर में नवरात्र कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में
समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित
किया गया है। इसी तरह विकास खंड स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसमें खंड विकास अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण
अधिकारी, परियोजना अधिकारी बाल विकास, संबंधित क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को समिति में शामिल किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए हैं।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक केके पंत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल,
तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, बाल विकास अधिकारी शैली प्रजापति,
हिमांशु बडोला, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी कोटेश्वर महंत श्रीश्री शिवानंद गिरी महाराज, प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय डाॅ. भानू प्रकाश देवली, राजीव
सिंह घरिया आदि उपस्थित थे।