केवि अगस्त्यमुनि में रिन्यू द्वारा स्थापित हुआ सौर संयंत्र, डीएम मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन
1 min read30/03/2023 3:47 pm
हरीश गुसाई। अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। रिन्यू जल ऊर्जा प्रालि द्वारा सामुदायिक सामाजिक दायित्वों के कर्तव्यों के क्रम में सीएसआर फण्ड से केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में 2 किवा का सौर ऊर्जा संयत्र लगवाया गया। जिससे केन्द्रीय विद्यालय की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हो गया है। केन्द्रीय विद्यालय परिसर में हुए एक सादे समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 1.2 लाख रू0 की लागत से बने इस संयत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राआंे एवं विद्यालय प्रबन्धन को विद्युत व्यवस्था की किसी प्रकार असुविधा न हो तथा छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के दृष्टिगत रिन्यू जल ऊर्जा प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से एक लाख बीस हजार रुपये की लागत से तैयार किये गये 2 किलो वाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए जल ऊर्जा प्रा0 लि0 का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से विद्यालय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होने प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय से कहा कि विद्यालय में जो भी कार्य किये जा रहे उन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रिन्यू पावर के प्लान्ट प्रमुख मकरन्द जोशी ने कहा कि रिन्यू पावर अपने सामाजिक दायित्वों के क्रम में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के अनुरोध पर सौेर ऊर्जा का 2 किवा का संयत्र विद्यालय में लगाया गया है। जिससे विद्यालय में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से चलती रहेगी। रिन्यू पावर द्वारा जनपद के अन्य स्कूलों में भी वाटर फिल्टर, गणवेश दिया गया है। वहीं कई ग्रामों में गरीब एवं निराश्रित लोगों को कम्बल इत्यादि बांटकर उनके दुःख को दूर करने का प्रयास किया है। भविष्य में भी कम्पनी अपनं सामाजिक दायित्वों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी के केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि में आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं रिन्यू जल ऊर्जा प्रा0लि0 के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। छात्राओं ने स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित, केन्द्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जयकृष्ण शर्मा, रिन्यू पावर के एचआर एवं एडमिन प्रमुख सुधांशु शर्मा, सहायक महा प्रबन्धक अक्षय भारद्धाज, राकेश प्रेमी, राकेश सकलानी, शैलेन्द्र जायसवाल, सौरव सिंघल, कमलेश कुकरेती, पृथ्वीपाल, कार्तिक दास, विदिशा सिन्हा, रिया वत्स, कृतिका, डीसी जोशी, केबी जोशी, मनीश सोनी, वीरेन्द्र, रजनीश सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केवि अगस्त्यमुनि में रिन्यू द्वारा स्थापित हुआ सौर संयंत्र, डीएम मयूर दीक्षित ने किया उद्घाटन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129