हरीश गुसाई  / अगस्त्यमुनि। दस्तक पहाड न्यूज  - मैक्स टैक्सी चालक ने ईमानदारी की मिशाल कायम करते हुए गहनों से भरा बैग मालिक को लौटाया। दरअसल अगस्त्यमुनि ब्लॉक मुख्यालय के निकटवर्ती गांव रूमसी की सुनीता देवी पत्नी सुनील सिंह, जो शिशु मन्दिर चन्द्रापुरी में शिक्षिका हैं, स्कूल की छुटिटयां होने पर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे के आस पास घर जाने के लिए सामान सहित चन्द्रापुरी से अगस्त्यमुनि के लिए यूके 13 टीए 0328 में बैठी। अगस्त्यमुनि में उतरने के बाद वे अपने गांव चली गई। जब घर पहुंची तो

Featured Image

देखा कि एक बैग, जिसमें लगभग 2.50 लाख के गहने तथा अन्य आवश्यक कागजात थे, नहीं मिल रहा है। वे घबराकर वापस अगस्त्यमुनि आई। सभी जगह ढ़ूंढ़ा नहीं मिला तो चन्द्रापुरी भी गई। जब कहीं नहीं मिला तो उन्होंने टैक्सी यूनियन अगस्त्यमुनि में भी पूछा। परन्तु उन्हें गाड़ी न0 मालूम नहीं था। उन्होंने पुलिस में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। दिन भर वे परेशान होकर ढ़ूंढ़ खोज करती रही। पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगालना प्रारम्भ कर दिया। वहीं मैक्स चालक ग्राम सन दरमोड़ा निवासी नवीन बिष्ट सांय को जब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि एक बैग उसकी गाड़ी में पड़ा है। उसने तत्काल टैक्सी यूनियन को इस सम्बन्ध में सूचित किया। जहां से एसे पता चला कि यह बैग किसी महिला का है। और वह दोपहर से अपने बैग को ढ़ूंढ़ रही है। नवीन बिष्ट ने यूनियन को बताया कि बैग उनके पास सुरक्षित है और वह मंगलवार को अगस्त्यमुनि आकर बैग लौटा देगा। वादे के अनुसार नवीन ने थाना अगस्त्यमुनि में बैग को उसके मालिक को लौटा दिया। महिला अपने गहने तथा कागजातों को सुरक्षित पाकर भावुक हो गई। तथा उसने मैक्स चालक नवीन बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए बहुत बहुत धन्यवाद दिया। साथ ही बैग ढ़ूंढ़ने में मददगार रहे व्यापार संघ चन्द्रापुरी के अध्यक्ष हिम्मत सिंह गुसाईं, सामाजिक कार्यकर्ता ताजवर खत्री, विश्वनाथ राणा एवं अगस्त्यमुनि पुलिस का भी आभार व्यक्त किया।