रामपुर न्यालसू में देखते ही देखते ढहा तीन मंजिला लाॅज, जमींदोज हुए 32 कमरे
1 min read08/08/2023 12:55 pm
भानुप्रकाश भट्ट / रामपुर
दस्तक पहाड न्यूज – केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार सुबह तक केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़के बाधित है। वही गुप्तकाशी में केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर न्यालसू रामपुर के पास एक 3 मंजिला, 32 कमरों का मकान भरभरा कर जमीदोज हो गया।
Advertisement

Read Also This:
बताया जाता है कि केदारघाटी के न्यालसू रामपुर में राजपाल सिंह रावत का 35 साल पुराना न्यूज केदार टूरिस्ट लाॅज एवं होटल देखते ही देखते जमीजोंद हो गया। इसके लिए होटल स्वामी ने एनएच को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं इस घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया।
पूर्व प्रधान विक्रम सिंह रावत ने बताया कि घाटी में लगातार हो रही बारिश से कई जगह भू धंसाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रामपुर न्यालसू में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटा यह होटल समूचा टूट गया है। यात्रा मार्ग पर भीड़ न होने के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हलांकि इस घटना में होटल मालिक राजपाल सिंह का बड़ा भारी नुकसान हुआ है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रामपुर न्यालसू में देखते ही देखते ढहा तीन मंजिला लाॅज, जमींदोज हुए 32 कमरे
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129