डाँटा तो घर से भागा स्यूर गाँव का 16 वर्षीय बालक, परिजनों ने ढूँढने में मदद की अपील
1 min read08/11/2023 2:34 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज। – रुद्रप्रयाग जनपद के स्यूर गाँव में 16 वर्षीय बालक के घर से भाग जाने पर कोहराम मच गया।
Advertisement

Advertisement


Read Also This:
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को स्यूर गाँव का 16 वर्षीय अंशू नेगी हर रोज की तरह घर से स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज किमाणा जाने के लिए निकला था लेकिन रास्ते से वह गायब हो गया। जब देर सांय तक स्यूर गाँव के सभी बच्चे घर लौटे पर अंशू उनके साथ नहीं लौटा तो घर वालों ने साथियों से पूछताछ की तो पता लगा कि वह स्कूल आया ही नहीं था। ऐसा सुनने पर माता पिता के हाथ पांव फूल गये। दरअसल किसी बात पर अंशू को घर में डाँट पड़ी थी जिससे नाराज होकर वह घर से भाग गया। परिजनों ने आसपास पता किया तो अन्तिम बार अगस्त्यमुनि में अंशू को देखने की बात सामने आई, लेकिन रात बीतने पर वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अगस्त्यमुनि थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंशू के पिता सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अंशू से घर वापस लौट आने की अपील की है। अंशू की गुम होने की खबर से उसकी माँ का रो रोकर बुरा हाल है।
वही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बिजेंद्र सिंह ने स्थानीय क्षेत्रवासियों से अंशू को ढूँढने की अपील की है। उनका कहना है कि अंशू के बारे में कोई सूचना मिले तो मोबाइल नंबर 8005870849 पर सूचना दे सकते है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
डाँटा तो घर से भागा स्यूर गाँव का 16 वर्षीय बालक, परिजनों ने ढूँढने में मदद की अपील
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









