जखोली के बीडीओ दिनेश चंद्र मैठाणी के असमय निधन से रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर
1 min read17/12/2023 5:24 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके असमय निधन की खबर से रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर है।
Advertisement

Advertisement

दिनेश चंद्र मैठाणी 59 वर्ष के थे। विगत माह अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद देहरादून इलाज के लिए गये थे, लेकिन इलाज के दौरान ही लगातार उनकी स्थिति बिगड़ती गई और रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मूलतः ऊखीमठ विकासखण्ड के मक्कूमठ गाँव के निवासी थे। इसी साल खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ से उनका स्थानांतरण जखोली ब्लॉक में हुआ था।
Read Also This:
Advertisement

खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी की मृत्यु की सूचना मिलते ही विकासखण्ड कार्यालय जखोली, गृह क्षेत्र ऊखीमठ, मक्कूमठ सहित पूरे रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, सीमांत अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ श्वेता पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष ऊखीमठ सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवान, विजयपाल नेगी, योगेन्द्र नेगी, हर्षवर्धन सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी महेश बुरियाल, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि विजयपाल सिंह, एबीडीओ अगस्त्यमुनि कमल सिंह पंवार, मनरेगा संगठन अध्यक्ष अगस्त्यमुनि सुधीर कुमार, ग्राम रोजगार सेवक सतेन्द्र सिंह कठैत समेत रूद्रप्रयाग जनपद के ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
जखोली के बीडीओ दिनेश चंद्र मैठाणी के असमय निधन से रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129