दस्तक पहाड न्यूज  / अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि खेल मैदान से सोनप्रयाग तक छोटी गाड़ियों की सटल सेवा प्रारम्भ करने एवं बेडूबगड़ बाईपास निर्माण प्रारंभ किए जाने को लेकर अगस्त्यमुनि नगर व्यापार संघ एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी जिलाधिकारी से वार्ता करने पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के समक्ष शटल सेवा का मुद्दा रखा है, यह यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित करने में कारगर कदम होगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कुण्ड से गुप्तकाशी-सोनप्रयाग

Featured Image

के बीच लगने वाला जाम प्रशासन का सरदर्द बना रहता है। इस जाम से निजात पाने व यात्रा का सुगम तरीके से संचालित करने के लिए अगस्त्यमुनि खेल मैदान में बड़ी बसों की पार्किंग कर यहां से सोनप्रयाग तक छोटी गाड़ियों की सटल सेवा को संचालित किया जा सकता है, जिससे बड़ी बसों के फंसने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी साथ ही यात्रियों को मुख्य बाजार व भगवान अगस्त्यऋषि मन्दिर के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। इससे स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। इस सटल सेवा हेतु श्री महर्षि अगस्त्य जीप यूनियन अगस्त्यमुनि का भी पूर्ण सहमति व समर्थन दिया है। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष बाईपास का मुद्दा भी उठाया। बताया कि अगस्त्यमुनि से बेडूबगड़ बाईपास कार्य का 70% कटिंग कार्य पूर्ण हो चुका है और भूमि स्वामियों मुआवजा दिया जा चुका है। लेकिन लंबे समय से यह काम बंद पड़ा है।आगामी केदारनाथ यात्रा के मदेनजर रखते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित व सुचारू करने के लिए बेडूबगड़ अगस्त्यमुनि बाईपास का कार्य प्रारम्भ करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और निर्माण कार्यदायी संस्था को कहा जाए जिससे कि तीर्थ यात्रियों के साथ आम नागरिकों व स्थानीय जनता की यात्राकाल में असुविधाओं का सामना न करना पड़े। शिष्टमंडल में मनीष विष्ट, महामन्त्री नगर उद्योग व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि, अध्यक्ष महर्षि अगस्त्य जीप टैक्सी कल्याण समिति अगस्त्यमुनि के पदाधिकारी मौजूद रहे।