दीपक बेंजवाल  / अगस्त्यमुनि।। दस्तक पहाड न्यूज - केदारघाटी की सांस्कृतिक नगरी अगस्त्यमुनि में ऐतिहासिक महिला रामलीला का मंगलवार को हनुमान ध्वजा स्थापना के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। हिमालय वीरांगना संस्था के तत्वावधान में महिला श्री रामलीला समिति के द्वारा भगवान श्रीराम के आध्यात्मिक गुरू महर्षि अगस्त्य की नगरी में आयोजित की जा रही इस रामलीला के सभी पात्र महिलाऐ है। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय पैन्यूली, उपाध्यक्ष टीएचडीसी, विशिष्ट अतिथि शाकुम्भरी खत्री अध्यक्ष

Featured Image

अगस्त्य कीर्तन मण्डली, वरिष्‍ठ व्यापारी हरि सिंह खत्री, अति विशिष्ट अतिथि पं योगेश बेंजवाल मठाधीश श्री अगस्त्य मन्दिर ,सर्वेश्वरी गुसांई अध्यक्ष कीर्तन मंडली नाकोट और कार्यक्रम अध्यक्ष जगमोहन सिंह खत्री,  द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विजय मोहन सकलानी ने मातृशक्ति की इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा भगवान श्रीराम सभी के आदर्श है, केदारघाटी की महिलाओं ने इस आदर्श चरित्र की गाथा को जन जन तक पहुँचाने का अनूठा प्रयास किया है। प्रथम दिवस में दशरथ नारद संवाद, श्रीराम जन्म लीला, गुरू विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का वन गमन, मारीच सुबाहु के साथ युद्ध और ताड़का वध का मंचन हुआ। मंच पर पहली बार अभिनय कर रही महिलाओं के सधे हुए मंचन से दर्शकों की तालियाँ गूँजती रही। ब्रह्मा की पात्र सावित्री खत्री, दशरथ की पात्र अनिता राणा, कुम्भकर्ण बनी सरला भट्ट और रावण की भूमिका निभा रही जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी के संवाद ने दर्शको का मन मोह लिया वही ग्रेजुएशन कर रही श्रीराम की पात्र शिखा नेगी और लक्ष्मण बनी आस्था नेगी का दमदार अभिनय ने खूब तालियाँ बटोरी। मंचन में ताडिका की पात्र अनीता चौधरी, शिवजी कमला देवशाली, पर्वती मनीषा पुरोहित, मारीच विनिता रौतेला, ऋगी ऋषि अमिता कुंवर, विश्वामित्र अनीता रावत, गुरू वशिष्ठ राजेश्वरी देवी, कौशल्या शुशीला देवी, सुबाहू सीमा नेगी, कैकयी सविता भट्ट, नारद बनी प्रभा भट्ट ने दर्शको को पूरे मंचन में अपने सुदंर अभिनय से बाँध कर रखा। रामलीला शुभारंभ पर दर्शको को संबोधित करते हुए वीरांगना समूह की अध्यक्षा माधुरी नेगी ने कहा की यह ऐतिहासिक नगरी है, भगवान श्रीराम के गुरू अगस्त्य का यहा आश्रम और मंदिर है। इस स्थान की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान में यह मंचन ऐतिहासिक है, इसकी हर पात्र महिला है। लंबे समय से वो इस आयोजन की रूपरेखा बना रही थी, सभी बहिनों के प्रयास से आज यह सुअवसर आया है। इसमें कई पात्र पहली बार मंच पर अभिनय कर रही है, कुछ उम्रदराज और कुछ स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राऐ भी है, बावजूद ये सभी अपने पात्रों में रमकर मंचन कर रही है। वीरांगना समूह का मकसद भी इन प्रतिभाशाली वीर महिला, बेटियों को मंच और प्रोत्साहन देना है। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि विक्रम सिंह नेगी, नवीन बिष्ट, चंद्र सिंह नेगी, विष्णी देवी सेमवाल, अनुराग खत्री, उमेश भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट, सुधीर बर्त्वाल, भूपेंद्र बेंजवाल, महादेव मैठाणी, उमा कैंतुरा मौजूद रहे। कार्यक्रम का निर्देशन सुशील गोस्वामी, संगीत निर्देशन बी पी बमोला, माधव सिंह नेगी, प्रकाश बड़वाल, तबले पर अनिरुद्ध भट्ट ने संगत दी। कार्यक्रम संचालन गंगाराम सकलानी, कुसुम भट्ट, ललिता रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बुधवार को शिव धनुष खडंन और सीता स्वयंबर का मंचन किया जाएगा।