दस्तक पहाड न्यूज  / अगस्त्यमुनि। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासखण्ड मुख्यालय अगस्त्यमुनि से चार किलोमीटर की दूरी पर अंधेरगढ़ी में आज सुबह पांच बजे करीबन अचानक पहाड़ी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे चार घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। जाम में सुबह-सुबह निकलने वाली रेगुलर सर्विस के साथ बड़ी संख्या में यात्री वाहन भी दोनों तरफ फंसे रहे। बाद में सूचना के साथ जेसीबी ने सड़क पर आए मलबे को साफ कर यातायात खोला। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना बारिश के भी इस स्थान पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा

Featured Image

गिरता रहता है। आज सुबह अचानक बिना बारिश के भी बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया। फिलहाल मलबा हटाने के बाद केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही सुचारू हो गई है। वही केदारनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग तहसील के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण आज सुबह बंद हो गया, हाईवे के दोनों ओर फंसे वाहन की लंबी कतार लग गई। राजमार्ग को खोलने में जुटी एनएच विभाग की मशीन।