केदारघाटी में एकजुट हुए कांग्रेसी, भीरी में गणेश गोदियाल ने किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित, बोले चुनाव का धार देने समय, गाँव-गाँव पहुँचाऐ भाजपा की हकीकत, अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दु:ख
1 min read05/11/2024 3:27 am
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि।
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव जीतने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कद्दावर नेताओ को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी की जीत को लेकर योजना बनाई। साथ ही बैठक में भाग लेने के बाद क्षेत्र की जनता से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की भ्रष्ट सरकार की नाकामियों को बताकर जागरूक किया।
सोमवार को केदारघाटी के भीरी में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को जीत दिलाने को लेकर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कांग्रेसियों ने योजना बनाई। साथ ही गोदियाल ने चुनाव संचालन समिति की बैठक भी ली। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए बचे शेष दिनों में पूरी ताकत झोंक दे। बैठक में कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि अब समय आ गया है, जब चुनाव को तेज धार देने की जरूरत है। हर कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता को बताना है। बेरोजगार, मंहगाई से जनता त्रस्त है। इस दौरान गणेश गोदियाल ने अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों आए रहते हैं। ऐसे में पर्व समापन के बाद लोग अपने गतंव्य को जाते हैं, मगर उन्हें समुचित वाहन नहीं मिलते हैं। ऐसे में ओवर लोड होकर लोग वाहनों में सवार होते हैं। ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को विशेष पर्वो पर पर्याप्त वाहन उपलब्ध करवाने चाहिए। उन्होंने पुनः घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने अनेक जगहों पर प्रचार करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने भी अल्मोड़ा की घटना पर भी दुख व्यक्त किया। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिपंस गणेश तिवारी, विनोद राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारघाटी में एकजुट हुए कांग्रेसी, भीरी में गणेश गोदियाल ने किया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित, बोले चुनाव का धार देने समय, गाँव-गाँव पहुँचाऐ भाजपा की हकीकत, अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दु:ख
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129